मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा जाएगा, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- बॉलीवुड सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित जाएगा। कुछ देर पहले घोषणा की गई कि दादा साहब फाल्के चयन निर्णायक मंडल ने मिथुन चक्रवर्ती को भारतीय सिनेमा में उनके विशिष्ट योगदान के लिए पुरस्कार देने का निर्णय लिया है।
उन्होंने फिल्मी दुनिया में हीरोज के डांसिंग अंदाज को नए तरीके से पेश किया। जिसे लोगों ने अपना खूब प्यार दिया है। वहीं कई फैंस उन्हें जिमी के नाम से पुकारना पसंद करते हैं।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मिथुन को सम्मान देने की घोषणा करते हुए लिखा, “मिथुन दा की उल्लेखनीय सिनेमैटिक जर्नी कई पीढ़ियों को प्रेरणा देती है। यह अनाउंस करते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि दादा साहब फाल्के सिलेक्शन जूरी ने फैसला लिया है कि लेजंडरी एक्टर मिथुन चक्रबर्ती जी को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।”

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिथुन को सम्मान के लिए चुने जाने का स्वागत किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, “मुझे खुशी है कि भारतीय सिनेमा में मिथुन चक्रवर्ती के अद्वितीय योगदान को मान्यता देते हुए प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वह एक सांस्कृतिक प्रतीक हैं, जो अपने बहुमुखी प्रदर्शन के लिए पीढ़ियों से प्रशंसित हैं। उन्हें बधाई और शुभकामनाएं।”

दूसरी तरफ, मिथुन ने अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किए जाने पर खुशी जताते हुए कहा कि इसे मैं अपने फैन्स को समर्पित करता हूं। उन्होंने कहा कि “मैं सच बोलूं तो मेरे पास कोई शब्द ही नही है। न मैं हंस सकता हूं और न ही खुशी से रो सकता हूं। ये इतनी बड़ी चीज है, कैसे बताऊं। मैं कोलकाता की जिस जगह से आया हूं, फुटपाथ से उठकर यहां

तक आया। उस लड़के को इतना बड़ा सम्मान मैं सोच भी नहीं सकता। मैं यह पुरस्कार अपने परिवार और दुनियाभर के अपने फैन्स को समर्पित कर रहा हूं।”

बता दें कि मिथुन दा ने 1976 में पहली फिल्म मृगया से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। चक्रवर्ती ने अपनी परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता था। इसके बाद मिथुन चक्रवर्ती को उनकी फिल्म तहादर कथा (1992) और स्वामी विवेकानंद (1998) में उनके रोल के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। हाल ही में वे द कश्मीर फाइल्स फिल्म में नजर आए थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article