पटना जू में जल्द गूंजेगी शेर की दहाड़, अमेरिका से आएगा जगुआर — दर्शकों के लिए नया आकर्षण तैयार

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान (पटना जू) आने वाले दर्शकों के लिए खुशखबरी है। जल्द ही यहां राजगीर जू सफारी के बब्बर शेर और अमेरिकी जगुआर का दीदार करने का मौका मिलने वाला है। जू प्रशासन इन दोनों मांसाहारी जीवों को पटना लाने की अंतिम तैयारी में जुटा है।

राजगीर से आएंगे नर-मादा शेर
पटना जू प्रशासन ने राजगीर जू सफारी से एक नर और एक मादा शेर को लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन्हें विशेष सुरक्षा और आरामदायक माहौल वाले पिंजरों में रखा जाएगा। इस ट्रांसफर के लिए सेंट्रल जू अथॉरिटी ऑफ इंडिया (CZA) से अनुमति प्रक्रिया जारी है।
वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, राजगीर सफारी में शेरों की पर्याप्त संख्या है, इसलिए अनुमति मिलते ही दोनों शेरों को पटना भेज दिया जाएगा।

पहली बार पटना में दिखेगा जगुआर
शेरों के साथ-साथ पटना जू में अब अमेरिकी प्रजाति का जगुआर भी देखने को मिलेगा। जू प्रशासन देश के उन चिड़ियाघरों से संपर्क कर रहा है जहां जगुआर मौजूद हैं।
जानवरों की अदला-बदली की प्रक्रिया के तहत, जगुआर को पटना लाने के लिए भी CZA को प्रस्ताव भेजा जाएगा। जगुआर को शेर और बाघ के बाद दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर और भारी मांसाहारी जानवर माना जाता है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

हिरणों के बाड़ों में भी बदलाव
पटना जू में दर्शकों के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए हिरणों के बाड़ों का भी पुनर्निर्माण किया जा रहा है, ताकि बच्चे और परिवार उन्हें और करीब से देख सकें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article