पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डॉ. सुनील कुमार का भागलपुर दौरा,कहा -खतरा से बचने के लिए…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर, बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने भागलपुर के सर्किट हाउस में प्रेस को संबोधित किया इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, वन नीति, जलवायु परिवर्तन और इनसे संबंधित राज्य सरकार की नीतियों और आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष शाह सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंत्री का पुष्पगुच्छ और अंग वस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया प्रेस वार्ता के दौरान डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौती से निपटने के लिए स्थानीय स्तर पर ठोस पहल की जा रही है.

उन्होंने बताया कि वन क्षेत्र के विस्तार के लिए नए वृक्षारोपण कार्यक्रम जल्द शुरू किए जाएंगे इसके अलावा जनभागीदारी के माध्यम से हरित बिहार अभियान को गति दी जा रही है उन्होंने कहा पूरे बिहार में 2004 में जो बन की स्थिति थी 2024 में 50% अधिक हो गई है उन्होंने कहा पर्यावरण को संतुलन करने के लिए बिहार सरकार की ओर से हरियाली मिशन, जल जीवन हरियाली जैसे कई योजनाओं को चलाया जा रहा है वहीं उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि बिहार सरकार की ओर से पर्यावरण दिवस पर एक गीत का विमोचन किया गया है जिसमें बिहार के बाल्मीकि नगर दुर्गापुरी राजगीर बौंसी मंदार पर्वत से लेकर कई क्षेत्रों का मनोरम दृश्य दिखाया गया है जिसे देखकर आप अपने बिहार के पर्यावरण पर गर्व करेंगे वहीं उन्होंने बौंसी के मंदार पर्वत पर रोपवे को जल्द प्रारंभ करने की बात कही उन्होंने कहा 15 से 20 दिनों में फिर से रोपवे प्रारंभ कर दिया जाएगा ताकि लोगों को आने-जाने में किसी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी देते हुए साझा किया कि इस रोपवे की शुरुआत मैंने ही की थी इस योजना को पारित करने में मेरा अहम योगदान था मंत्री ने कहा कि बिहार में वन एवं पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता फैलाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा स्कूली छात्रों और युवाओं को इस दिशा में जोड़ने के लिए शैक्षणिक संस्थानों में पर्यावरण शिक्षा को और प्रभावी बनाने की योजना पर भी काम हो रहा है डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि राज्य सरकार जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को कम करने के लिए एक व्यापक कार्य योजना पर कार्य कर रही है इसमें वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों का पुनरुद्धार, जैव विविधता संरक्षण और ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने जैसे कई महत्वपूर्ण पहलू शामिल हैं प्रेस वार्ता में भाजपा के भागलपुर जिला अध्यक्ष संतोष शाह के साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और पर्यावरण से जुड़े सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे मंत्री ने स्थानीय समस्याओं को भी सुना और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण कोई एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि यह सतत प्रयास का विषय है उन्होंने जनता से अपील की कि वे अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाएं वही जब मीडिया ने सुल्तानगंज अगवानी पुल के गिरने के बाद उसके अवशेष को निकालने की बात कही तो उन्होंने जवाब बड़ा अटपटा सा दिया जो चौंकाने वाला था उन्होंने कहा शादी में बिरह के गीत नहीं होते हैं.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

आकर अपना पल्ला झाड़ लिया अब सवाल यह उठता है कि जलवायु परिवर्तन मंत्री इसका जवाब नहीं देंगे तो आखिर जवाब कौन देगा वही फिर मीडिया कर्मियों ने कहा कि शहर के सड़कों के किनारे कई विशालकाय पेड़ सूख गए हैं जिससे कई जगहों पर घटना भी घटित हो रही है इस पर उन्होंने विशेष ध्यान नहीं देते हुए कहा कि जनता खुद विभाग को जाकर आवेदन दे की कौन सा पेड़ सुखा हुआ है कौन गिरने वाला है अब यह सवाल उठता है कि क्या पर्यावरण संरक्षण विभाग का यह कार्य नहीं है कि जो पेड़ सूख गए हैं गिरने वाले हैं उसे सुरक्षित कटवा कर हटाया जाए कुल मिलाकर उन्होंने एक शब्दों में यह कह दिया कि मैं भागलपुर का वासी नहीं हूं मैं यहां के छोटे-छोटे क्षेत्र के बारे में नहीं जानता मैं अधिकारियों से बात कर के उस पर कुछ भी जवाब दे सकूंगा.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article