AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

लखीसराय में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई—6 तस्कर गिरफ्तार

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

लखीसराय जिले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एसडीपीओ शिवम कुमार के नेतृत्व में सूर्यगढ़ा थाना पुलिस और STF की टीम ने सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के आनंदपुर गांव में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने फैक्ट्री संचालक सहित कुल 6 लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

40 अधबनी पिस्टल और बड़ी मात्रा में हथियार के पार्ट्स बरामद

पुलिस ने गन फैक्ट्री से भारी मात्रा में हथियार और उपकरण जब्त किए। इसमें शामिल हैं—

  • 1 देशी कट्टा
  • 2 जिंदा कारतूस
  • अधूरी बनी 40 पिस्टल
  • 20 स्लाइडर
  • 45 बैरल
  • 21 बट ग्रिप
  • 10 बॉडी प्लेट
  • ड्रिल मशीन, लेथ मशीन, मिलिंग मशीन
  • जेनरेटर, साउंड बॉक्स
  • दो मोटरसाइकिल

जब्त सामान से स्पष्ट है कि यह मिनी फैक्ट्री बड़े पैमाने पर अवैध हथियार बनाने का काम कर रही थी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सूचना मिलते ही संयुक्त टीम की छापेमारी

एसपी अजय कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आनंदपुर के प्रेम कुमार के घर में लंबे समय से गुप्त रूप से हथियार तैयार किए जा रहे हैं। सूचना की पुष्टि होने पर STF, SOG-1 पटना और जिला पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की कार्रवाई की।

इस दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शामिल हैं—

  • प्रेम कुमार उर्फ पप्पू यादव (मुंगेर)
  • बिट्टू कुमार उर्फ मोहम्मद खान
  • मोहम्मद चांद
  • मोहम्मद गुलजार
  • मोहम्मद शाहनवाज़
  • मोहम्मद राज उर्फ राजू

एसपी के अनुसार आरोपी इन हथियारों को तैयार कर आसपास के जिलों में तस्करी करते थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

डेयरी के बहाने चल रहा था हथियारों का खेल

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध गतिविधि को छिपाने के लिए हथियार फैक्ट्री को डेयरी के नाम पर चलाया जा रहा था। ड्रिल और लेथ मशीन की आवाज बाहर न जाए, इसके लिए जेनरेटर चालू कर तेज़ आवाज में साउंड बॉक्स बजाया जाता था ताकि किसी को शक न हो।