चुनाव जीतने के बाद पहली बार पहुंचे चिराग के जीजा अरुण भारती अपने क्षेत्र में हुआ भव्य स्वागत

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- चुनाव जितनी के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र के तारापुर विधानसभा पहुंचे लोजपा (R) के जमुई सांसद अरुण भारती, लोगो ने किया भव्य स्वागत, सांसद ने कहा लोगों कि समस्या का निदान मेरी पहली प्राथमिकता होगी।

 

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

लोक सभा चुनाव जीतने के बाद पहली बार जमुई लोक सभा क्षेत्र में पड़ने वाले मुंगेर जिला के तारापुर विधानसभा पहुंचे लोजपा (R) के जमुई सांसद अरुण भारती, जहां पर तारापुर कि जनता ने उनको फूल कि माला पहना कर उनका भव्य स्वागत किया। वहां सांसद ने भी लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए कार्यकर्ता और आम लोगों से मुलाकात की ।

 

 

साथ ही संसद के द्वारा आम जनों की समस्या भी सुनते हुए उसके निराकरण का आश्वासन भी दिया । वहीं सांसद ने मीडिया से कहा कि चुनाव जीतने के बाद ये उनका पहला दौरा है ।

 

 

चुनाव के समय काफी कम समय मिला था इस कारण वे सभी जगह नहीं जा सके उनकी प्राथमिकता है कि वे सभी इलाके जा लोगों से मिल उनका आशीर्वाद लेते हुए उनके समस्या का निराकरण करेगें । साथ ही बताया कि उनका दौरा लगातार जारी रहेगा ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article