बक्सर में भीषण सड़क हादसा: बारात से लौट रही स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, नौ घायल

Patna Desk
xr:d:DAFnc-4GyKo:786,j:5969922314890577880,t:23082707
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बक्सर (बिहार):
बिहार के बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। बारात से लौट रही स्कॉर्पियो गरहथा पुल के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना रात करीब 11 बजे एनएच-922 पर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कॉर्पियो की रफ्तार काफी तेज थी और टक्कर के बाद वाहन कई मीटर दूर जाकर गिरा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सवार लोग सीटों के बीच फंस गए। उन्हें बाहर निकालने में पुलिस और स्थानीय लोगों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

हादसे में 22 वर्षीय मोनू बिंद (निवासी – भरियार) और राधिका कुमारी (पुत्री – सुमित बिंद, निवासी – बिहिया) की मौके पर ही मौत हो गई। यह सभी लोग भरियार निवासी संजय बिंद की बारात से लौट रहे थे। विवाह ब्रह्मपुर के एक मैरेज हॉल में आरा की रेणु कुमारी से संपन्न हुआ था।

घायलों को तत्काल बक्सर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, कुछ घायलों की स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में ले लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और संभवत: चालक को झपकी आना दुर्घटना का कारण माना जा रहा है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के घरों में कोहराम मच गया है। परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article