निगरानी ने फिल्मी अंदाज में शिक्षकों से रिश्वत लेते डाटा ऑपरेटर को किया गिरफ्तार, BEO मोबाइल बंद हुआ फरार

Puja Srivastav
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR डेस्क। बिहार के रोहतास जिले में निगरानी विभाग की टीम ने शुक्रवार की सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए अकोढ़ीगोला प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) के डाटा ऑपरेटर को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया। आरोपी चंदन कुमार शर्मा एक शिक्षक से वेतन निर्धारण के बदले 14 हजार रुपये की घूस ले रहा था। पिछले तीन दिनों से वह लगातार विजिलेंस टीम को चकमा दे रहा था, लेकिन आज तड़के टीम ने उसे उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया।

निगरानी टीम के अनुसार आरोपी चंदन कुमार शर्मा BEO प्रणव कुमार का डाटा ऑपरेटर है। वह अकोढ़ीगोला प्रखंड के शिक्षक सुनील कुमार से वेतन निर्धारण के लिए 15 हजार रुपये की मांग कर रहा था। बाद में 14 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। जैसे ही शिक्षक ने रुपए सौंपे, विजिलेंस टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया और पटना ले गई।

डाटा ऑपरेटर की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रणव कुमार अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर फरार हो गए। टीम ने डेहरी के गांधीनगर स्थित उनके आवास पर छापा मारा, लेकिन वे वहां नहीं मिले। अधिकारियों के अनुसार BEO अपने डाटा ऑपरेटर के माध्यम से क्षेत्र के लगभग 10 शिक्षकों से वेतन निर्धारण के बदले घूस मांग रहे थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

निगरानी विभाग के डीएसपी विंध्याचल प्रसाद ने बताया कि शिक्षक सुनील कुमार ने BEO द्वारा घूस मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत की पुष्टि के बाद टीम ने ट्रैप की योजना बनाई और आज सुबह सफलता मिली। निगरानी विभाग की इस कार्रवाई से शिक्षा महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल डाटा ऑपरेटर से पूछताछ जारी है, वहीं फरार BEO की तलाश में छापेमारी जारी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article