दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को रौंदा; 2 की मौत और 1 घायल

Puja Srivastav
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR डेस्क। सोनो जमुई थाना क्षेत्र के एनएच-333 सोनो–झाझा मार्ग पर पंचपहाड़ी के पास गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतकों की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के कोदवारी निवासी अंकित कुमार तथा झाझा थाना क्षेत्र के मनीष कुमार के रूप में हुई है। वहीं, अंबा निवासी दीपक कुमार इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल युवक को पहले सीएचसी सोनो लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया गया है, जबकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। बताया जाता है कि तीनों युवक किसी काम से सोनो आए थे और वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पंचपहाड़ी लोहा मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस फरार ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article