भागलपुर में ‘सात निश्चय-3’ के तहत जनसुनवाई, डीएम ने सुनी फरियाद; भू-माफियाओं पर सख्त कार्रवाई के संकेत

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: भागलपुर। राज्य सरकार की सात निश्चय-3 योजना के अंतर्गत जिले में “सबका सम्मान, जीवन आसान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने अपने कार्यालय में जनसुनवाई कर आम लोगों की समस्याएं सीधे सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। जिलाधिकारी ने एक-एक मामले को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि जनता को समयबद्ध न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी शिकायत को लंबित न रखा जाए और निर्धारित समय सीमा में उसका निष्पादन किया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि भागलपुर जिले में भूमि विवाद एक गंभीर समस्या के रूप में सामने आ रहा है। कई मामलों में बिचौलियों और भू-माफियाओं द्वारा एक ही जमीन को कई लोगों को बेचने की शिकायतें मिली हैं, जिससे वास्तविक जमीन मालिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ऐसे मामलों में प्रशासन सख्त रुख अपनाएगा। भू-माफियाओं की पहचान कर उनकी सूची तैयार की जा रही है और चिन्हित लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने भरोसा दिलाया कि भूमि विवाद से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाएगा और आम नागरिकों को किसी भी कीमत पर न्याय से वंचित नहीं होने दिया जाएगा।

प्रशासन का कहना है कि सात निश्चय-3 के तहत आयोजित ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना और लोगों के जीवन को आसान बनाना है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article