लड़की के घरवालों ने बीच रोड पर कर दी लड़के की जमकर पिटाई, जमकर हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा,लोगो की लगी भीड़

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र के रानी लक्ष्मीबाई चौक पर उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब एक लड़के को एक लड़की और उसके परिजन पकड़ कर पीटने लगे, लड़की और उसके परिजन के द्वारा युवक की पिटाई हो रही थी जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए, घटना के बाबत बताया जा रहा है कि लड़की और लड़का कजरैली थाना क्षेत्र का रहने वाला है और दोनों के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था, इसके बाद लड़की अपने घर से भाग कर लड़के के घर पर आ गई और लड़की ने जबरदस्ती लड़के के साथ शादी कर ली, और लड़के के घर पर रहने लगी.

कुछ दिन साथ रहने के बाद लड़की लड़के के घर से फरार हो गई, उसके बाद कई दिनों के बाद लड़की वापस ससुराल पहुंची तो लड़का और उसके परिजन लड़की को अपने पास रखने से मना करने लगे, इसके बाद पंचायती होने के बाद फिर लड़की लड़का के घर आकर रहने लगी, कुछ दिन दोनों में सब ठीक-ठाक रहा फिर लड़की एक बार जो है अपने ससुराल से फरार हो गई जिसके बाद लड़का पक्ष ने महिला थाना में लड़की के खिलाफ मामला दर्ज कराया. आज महिला थाना के द्वारा दोनों पक्षों को सुलह के लिए बुलाया गया था, इस बीच लड़की और उसके परिजनों ने लड़के को जैसे ही रानी लक्ष्मीबाई चौक पर अकेला पाया पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई कर दी.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article