भागलपुर में पहली बार एनटीपीसी और जिला प्रशासन के बीच CSR MoU, 3.70 करोड़ से लाइब्रेरी, स्कूल विकास और CCTV होंगे स्थापित

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: भागलपुर। जिले के विकास की दिशा में एक अहम पहल करते हुए भागलपुर जिला प्रशासन और एनटीपीसी कहलगांव प्रबंधन के बीच पहली बार कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) को लेकर समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस समझौते के तहत करीब 3 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से जिले में कई जनहितकारी परियोजनाएं शुरू की जाएंगी।

MoU के अनुसार, एक सरकारी लाइब्रेरी का निर्माण किया जाएगा, 10 सरकारी विद्यालयों के बुनियादी ढांचे का विकास किया जाएगा और शहर के प्रमुख स्थानों पर CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। इन परियोजनाओं का उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और शहर की सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना है।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और एनटीपीसी कहलगांव के हेड ऑफ प्रोजेक्ट रविंद्र पटेल सहित जिला प्रशासन और एनटीपीसी के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने एनटीपीसी प्रबंधन के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि यह MoU भागलपुर के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने भविष्य में अस्पतालों, स्वास्थ्य सेवाओं और शैक्षणिक संस्थानों के लिए भी CSR फंड उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

वहीं एनटीपीसी कहलगांव के हेड ऑफ प्रोजेक्ट रविंद्र पटेल ने बताया कि MoU के तहत तय कार्यों की शुरुआत जल्द की जाएगी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि एनटीपीसी द्वारा बायोमास फायरिंग योजना के अंतर्गत बिहार समेत 400 किलोमीटर के दायरे में किसानों से पराली खरीदने का लक्ष्य तय किया गया है। इस योजना के तहत करीब 6 लाख टन पराली की खरीद की जाएगी, जिससे किसानों को अतिरिक्त आय का लाभ मिलेगा और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article