पटना जू में फिर दौड़ेगी टॉय ट्रेन, बच्चों के लिए लौटेगा रोमांच

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना जू घूमने आने वाले पर्यटकों, खासकर बच्चों के लिए एक बार फिर खुशखबरी है। संजय गांधी जैविक उद्यान में जल्द ही टॉय ट्रेन सेवा दोबारा पटरी पर लौटने वाली है। वर्षों से बंद पड़ी इस सुविधा को फिर से शुरू करने के लिए हालिया कैबिनेट बैठक में बिहार सरकार ने 5 करोड़ 81 लाख रुपये की स्वीकृति दी है।

टॉय ट्रेन के सुरक्षित और सुचारु संचालन के लिए निर्माण और तकनीकी कार्यों की जिम्मेदारी पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर रेल मंडल को सौंपी गई है। इस बजट से ट्रेन ट्रैक के निर्माण के साथ-साथ ब्रिज, रिटेनिंग वॉल, ड्रेनेज सिस्टम और अन्य आवश्यक संरचनात्मक कार्य कराए जाएंगे।

गौरतलब है कि वर्ष 2015 में तकनीकी खामियों और बार-बार ट्रेन के पटरी से उतरने की घटनाओं के कारण इस सेवा को बंद करना पड़ा था। इसके बाद से जू आने वाले बच्चे और परिवार इस रोमांचक सवारी को काफी याद कर रहे थे। इसी मांग को देखते हुए सरकार ने टॉय ट्रेन को नए और सुरक्षित स्वरूप में फिर से शुरू करने का फैसला लिया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

नई टॉय ट्रेन का प्रस्तावित ट्रैक करीब 3.7 किलोमीटर लंबा होगा। यह ट्रेन चिल्ड्रेन स्टेशन से चलकर हाइना पिजरा, जू अस्पताल, आहार गोदाम और शेर, बाघ व भालू के पिंजरों से होते हुए पक्षी पिंजरे तक जाएगी, जिससे यात्रियों को पूरे जू का आकर्षक नज़ारा एक ही सफर में देखने को मिलेगा।

ट्रेन में कुल चार बोगियां होंगी, जिनमें हर बोगी में 20 से 30 यात्रियों के बैठने की सुविधा रहेगी। खास बात यह है कि नई टॉय ट्रेन बैट्री से चलने वाली और पर्यावरण के अनुकूल होगी, जिससे प्रदूषण भी नहीं होगा और पर्यटकों को सुरक्षित व आनंददायक अनुभव मिलेगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article