चुनाव नजदीक आने से बौखला गई है राजद, जमा खान का राजद पर बड़ा तंज

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान का बयान सामने आया है जिसमें वो वक्फ बोर्ड संशोधन कानून को लेकर पटना में कल हुई बैठक को लेकर बताते नजर आए उन्होंने कहा की नीतीश कुमार के रहते हुए अल्पसंख्यक समाज के साथ गलत नहीं हो सकता है.नीतीश कुमार ने इस बिल की जानकारी होते ही दिल्ली तक बात की और जेपीसी में जांच करवाया है.अल्पसंख्यक समाज के नेताओं को भी आश्वासन दिया है कि मेरे रहते हुए आपको नुकसान नहीं पहुंचा जा सकता है.

जदयू इस विषय पर गंभीर चिंता कर रही है नीतीश कुमार माइनॉरिटी के साथ बराबर देख रहे हैं और आगे भी ध्यान देते रहेंगे.अल्पसंख्यक को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा जब तक नीतीश कुमार उनके साथ खड़े हैं. वही जमा खान ने राजद के अपराध के विषय पर निकाले गए राजभवन मार्च पर कहा की चुनाव नजदीक है उसे देखकर राजद बौखलाहट में है बिहार का हाल क्या कर दिया था बिहार की जनता लालू और तेजस्वी को भी जानती हैं.इसलिए इनको कुछ भी करने से जनता समझ रही है कौन उनके हक में काम कर रहा है.बीमार बिहार को स्वस्थ बिहार बनाया है नीतीश कुमार ने.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article