बिहार विधानमंडल बजट सत्र: सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, DM ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Amit Singh

NEWS PR डेस्क: पटना। बिहार विधानमंडल के बजट सत्र (02 फरवरी से 27 फरवरी, 2026) के सफल और शांतिपूर्ण संचालन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी, पटना द्वारा विधि-व्यवस्था संधारण, यातायात प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की विस्तृत ब्रीफिंग की गई। ब्रीफिंग के दौरान जिला पदाधिकारी ने विधानमंडल परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में की गई सुरक्षा तैयारियों का जानकारी लिया। .

प्रोटोकॉल और नियमों के पालन पर ज़ोर

जिला पदाधिकारी ने सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों को प्रोटोकॉल एवं निर्धारित नियमों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वीआईपी मूवमेंट, आमजन की आवाजाही, यातायात नियंत्रण और आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी पदाधिकारी सतर्क और मुस्तैद रहें।

यातायात और सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम

ब्रीफिंग के दौरान यह भी निर्देश दिया गया कि बजट सत्र के दौरान यातायात प्रबंधन सुचारू रखा जाए ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी और त्वरित कार्रवाई दल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Share This Article