NEWS PR डेस्क : माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर गंगा स्नान को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ गंगा घाटों पर उमड़ पड़ी। पटना के विभिन्न गंगा घाटों पर अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, जहां आस्था और श्रद्धा का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला।
हजारों श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे के जयघोष के साथ गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। मान्यता है कि माघ पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने से सभी पाप धुल जाते हैं और पुण्य की प्राप्ति होती है।
शास्त्रों और पुराणों के अनुसार, माघी पूर्णिमा के दिन सभी देवी-देवताओं का वास गंगा में होता है, इसी विश्वास के चलते इस दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व माना गया है।