विधानसभा में रामविलास पासवान के अपमान पर घमासान, लोजपा (रामविलास) का राजद के खिलाफ धरना

Amit Singh

NEWS PR डेस्क: बिहार विधानसभा परिसर में मंगलवार को राजनीतिक माहौल उस वक्त गरमा गया जब लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के विधायकों और नेताओं ने राष्ट्रीय जनता दल के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी के प्रतिनिधि विधानसभा परिसर में धरने पर बैठ गए और राजद से सार्वजनिक माफी की मांग की।

लोजपा (आर) नेताओं ने पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान को “दूसरा अंबेडकर” बताते हुए कहा कि उन्होंने दलितों, वंचितों और गरीब तबकों की आवाज को राष्ट्रीय राजनीति में मजबूती से उठाया। उनका आरोप था कि राजद की राजनीतिक सोच दलित नेतृत्व के प्रति सम्मानजनक नहीं रही है और समय-समय पर ऐसे बयान दिए जाते रहे हैं, जो समाज की भावनाओं को आहत करते हैं।

प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि पासवान का अपमान पूरे दलित समाज का अपमान है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तेजस्वी यादव सदन में आकर माफ़ी नहीं मांगते हैं, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

दरअसल, हाल ही में विधानसभा की कार्यवाही के दौरान राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने राम विकास पासवान के लिए ‘बेचारा’ शब्द का इस्तेमाल किया था। उनके इस कथन पर विवाद खड़ा हो गया है, इसे लोजपा (आर) ने आपत्तिजनक बताया है।

Share This Article