AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बिहार: दूल्हा-दुल्हन को पहना रहा था माला, तभी स्टेज पर चढ़कर प्रेमी ने लड़की को मार दी गोली

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

NEWS PR डेस्क: बिहार के बक्सर जिले में एक शादी समारोह उस वक्त मातम में बदल गया, जब जयमाला से ठीक पहले मंच पर चढ़े एक युवक ने दुल्हन को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल दुल्हन को पहले बक्सर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे वाराणसी रेफर किया गया। फिलहाल दुल्हन की हालत गंभीर बनी हुई है और वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है.

चौसा नगर पंचायत की घटना

घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा नगर पंचायत की बताई जा रही है। मंगलवार रात शादी की रस्में चल रही थीं और जयमाला कार्यक्रम के लिए दुल्हन स्टेज पर पहुंच चुकी थी। तभी एक युवक अचानक मंच के पास आया, शर्ट के नीचे छिपाई पिस्टल निकाली और दुल्हन पर गोली चला दी। गोली लगते ही दुल्हन मंच पर ही गिर पड़ी। मौके पर अफरातफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। वारदात के बाद आरोपी फायरिंग करते हुए फरार हो गया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बलिया से आई थी बारात

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सुलेमनपुर गांव से बारात बक्सर के चौसा पंचायत स्थित मल्लाह टोला आई थी। नंद जी मल्लाह की बेटी आरती कुमारी की शादी पूरे रीति-रिवाज से संपन्न हो रही थी। जैसे ही आरती जयमाला के लिए मंच पर पहुंची, पड़ोस में रहने वाला दीनबंधु नामक युवक अचानक स्टेज पर चढ़ आया और गोली चला दी। गोली आरती के पेट में लगी।

मंच पर मौजूद सहेलियां चीखने लगीं—“आरती को गोली मार दी!” लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुका था।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

प्रेम प्रसंग की आशंका

ग्रामीणों के मुताबिक, आरोपी दीनबंधु पिछले दो वर्षों से आरती से प्रेम करता था। उसका घर भी आरती के घर के पास ही बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में पुलिस प्रेम प्रसंग का एंगल देख रही है।

पुलिस की कार्रवाई

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और सभी संभावित पहलुओं से जांच की जा रही है।

यह घटना पूरे इलाके में दहशत और शोक का कारण बनी हुई है।