दरभंगा हिंसा मामले पर मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन का एक्शन, पीड़ितों से मिलकर दिया हर संभव मदद का भरोसा

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: दरभंगा में अनुसूचित जाति परिवार पर हुई हिंसक घटना को गंभीरता से लेते हुए बिहार सरकार के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने बुधवार को अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की। उन्होंने इलाजरत पीड़ितों का हाल जाना और परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

मंत्री ने दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती घायलों से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार की ओर से आर्थिक, चिकित्सीय और कानूनी सहायता में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।

इलाज में लापरवाही नहीं: मंत्री

अस्पताल में चिकित्सकों और प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत करते हुए मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया कि इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने घायलों को बेहतर और त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, आवश्यक दवाओं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि दोषियों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ कठोर और विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मंत्री ने कहा कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति के खिलाफ किसी भी प्रकार का अत्याचार या भेदभाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।

सामाजिक न्याय के प्रति सरकार प्रतिबद्ध

मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सामाजिक न्याय, समानता और कानून के शासन के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पीड़ितों को सभी निर्धारित सरकारी योजनाओं और प्रावधानों के तहत सहायता दी जाएगी और मामले की लगातार निगरानी की जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article