नाले पर ढक्कन नहीं लगाने का आरोप, ग्रामीणों ने BDO को सौंपा आवेदन; निष्पक्ष जांच की मांग !

Muskan Gupta

भागलपुर जगदीशपुर प्रखंड क्षेत्र में सड़क, नाला और छठ घाट निर्माण सहित विभिन्न विकास योजनाओं में कथित अनियमितता का मामला सामने आया है ग्रामीणों ने कई योजनाओं में सूचना पट्ट नहीं लगाए जाने और निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद राशि की निकासी किए जाने का आरोप लगाया है इसको लेकर ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से योजनाओं की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है ग्रामीणों के अनुसार, कोला खुर्द, पुराने प्रखंड कार्यालय परिसर, दुर्गा स्थान, तेलिया पोखर छठ घाट और छोटकी योगीवीर सहित विभिन्न स्थानों पर विकास योजनाओं के तहत निर्माण कार्य कराए गए हैं आरोप है कि इनमें से कई योजनाओं में अब तक सूचना पट्ट नहीं लगाए गए हैं ग्रामीणों ने कुछ योजनाओं में राशि का भुगतान किए जाने पर भी सवाल उठाए हैं 500 फीट लंबे नाले पर ढक्कन नहीं लगाने का आरोप,


कोला खुर्द में करीब एक वर्ष पूर्व निर्मित लगभग 500 फीट लंबे नाले का अधिकांश हिस्सा खुला रहने की शिकायत की गई है ग्रामीणों का कहना है कि नाले पर ढक्कन नहीं होने के कारण बच्चों और राहगीरों के लिए दुर्घटना का खतरा बना रहता है ! इस मामले में 22 अगस्त 2026 को लिखित शिकायत भी किए जाने की बात कही गई है !इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है ! ग्रामीणों ने प्रखंड प्रमुख के पति पर विकास योजनाओं में कथित हस्तक्षेप और राशि की निकासी में अनियमितता के आरोप लगाए हैं उन्होंने जिला प्रशासन से संबंधित योजनाओं के अभिलेखों, भुगतान की स्थिति और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है !


इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है मामले में संबंधित पक्ष का जवाब भी नहीं मिल सका है अब ग्रामीणों की निगाहें जिला प्रशासन की जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं !

भागलपूर से शयामानंद सिंह की रिपोर्ट;-

Share This Article