मुजफ्फरपुर में स्कूल परिसर में आग का तांडव: स्मार्ट क्लास स्वाहा, शादी में आए लोग सुरक्षित

Neha Nanhe
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क : बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित एक स्कूल में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आकर स्कूल की स्मार्ट क्लास पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना के समय स्कूल परिसर में बारात ठहरी हुई थी। आग लगते ही अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि सभी बाराती सुरक्षित बाहर निकल गए और बड़ा हादसा टल गया।

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सकरा प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भरथीपुर में देर रात अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। राहत की बात यह रही कि स्कूल परिसर में ठहरे बाराती समय रहते बाहर निकल गए और कोई जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार, प्रतिदिन की तरह शाम चार बजे स्कूल बंद होने के बाद शिक्षक अपने घर लौट गए थे। स्कूल की आठवीं कक्षा में बने स्मार्ट क्लास रूम में बारातियों को ठहराया गया था। देर रात उसी कमरे में आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरा स्मार्ट क्लास जलकर खाक हो गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

आग में कमरे में लगे टीवी, प्रोजेक्टर, बेंच सहित अन्य शैक्षणिक उपकरण पूरी तरह नष्ट हो गए। यह स्मार्ट क्लास एक एनजीओ के सहयोग से तैयार किया गया था, जिस पर लाखों रुपये खर्च हुए थे।

घटना को लेकर स्थानीय मुखिया ने स्कूल प्रबंधन पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि जब अन्य कमरे उपलब्ध थे, तो आधुनिक संसाधनों से लैस स्मार्ट क्लास को बारातियों के ठहरने के लिए क्यों दिया गया।

आग लगने के कारणों को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। कुछ लोग शॉर्ट सर्किट की आशंका जता रहे हैं, जबकि कुछ बारातियों की लापरवाही को वजह मान रहे हैं। हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही सामने आएगा।

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article