बिहार टॉपर सबरीन परवीन की सफलता की कहानी, सेल्फ स्टडी और परिवार बना सबसे बड़ी ताकत

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 29 मार्च। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने रविवार को मैट्रिक परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया, जिससे राज्यभर के 15 लाख से अधिक छात्रों के इंतजार पर विराम लग गया। खास बात यह रही कि बिहार बोर्ड ने लगातार आठवें वर्ष समय से पहले रिजल्ट जारी कर देश में अपनी अलग पहचान कायम रखी है।

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव बी. राजेंद्र की मौजूदगी में आधिकारिक रूप से परिणाम घोषित किया।

सबरिन और पुष्पांजलि बनीं संयुक्त टॉपर

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इस वर्ष वैशाली जिले की सबरीन परवीन ने 492 अंक (98.40%) हासिल कर राज्य में टॉप किया। उन्होंने जमुई की पुष्पांजलि कुमारी के साथ संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया।

वैशाली के चेहराकला प्रखंड स्थित चौराही के उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा सबरीन की इस उपलब्धि से पूरे इलाके में खुशी की लहर है। रिजल्ट जारी होते ही उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया।

परिवार का मिला पूरा सहयोग

सबरिन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार को दिया। उनके पिता मोहम्मद शहजाद पश्चिम बंगाल में व्यवसाय करते हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। उन्होंने बताया कि परिवार के सहयोग और प्रोत्साहन ने उन्हें लगातार मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

कोचिंग के साथ सेल्फ-स्टडी बनी सफलता की कुंजी

अपनी तैयारी को लेकर सबरीन ने कहा कि नियमित पढ़ाई और अनुशासन उनकी सफलता का आधार रहा। उन्होंने कोचिंग के साथ-साथ स्व-अध्ययन को बेहद अहम बताया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई को रोजमर्रा की आदत बनाना चाहिए, तभी अच्छे परिणाम मिलते हैं।

टॉप करने की नहीं थी उम्मीद

सबरिन ने बताया कि उन्हें अच्छे अंक आने का भरोसा था, लेकिन राज्य में टॉप करने की उम्मीद नहीं थी। रिजल्ट आने के बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

आगे बड़े लक्ष्य पर नजर

सबरिन ने अपनी इस सफलता को शुरुआत बताते हुए कहा कि उनका लक्ष्य आगे की पढ़ाई जारी रखना और जीवन में बड़े मुकाम हासिल करना है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article