त्योहार से पहले सख्त संदेश: बिहार पुलिस ने 100 से ज्यादा लोगों को किया तलब

Neha Nanhe
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क : कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र में होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने एहतियाती कदम उठाया है। कानून-व्यवस्था को मजबूत रखने के उद्देश्य से 100 से अधिक लोगों को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में सभी संबंधित व्यक्तियों को 3 मार्च 2026 को थाने में उपस्थित होकर हाजिरी लगाने का निर्देश दिया गया है।

कटिहार जिले में होली को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। रंगों के इस पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने के लिए बरारी थाना पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए 100 से ज्यादा लोगों को नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई संभावित उपद्रव, आपसी टकराव और असामाजिक गतिविधियों को रोकने के उद्देश्य से की गई है।

थानाध्यक्ष सुमेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए थाना क्षेत्र के उन व्यक्तियों को चिन्हित किया गया है, जिनका नाम पहले मारपीट, आपराधिक गतिविधियों, आपसी विवाद या सामाजिक तनाव से जुड़े मामलों में सामने आ चुका है। ऐसे सभी लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 34 के तहत नोटिस जारी कर उन्हें 3 मार्च 2026 को थाने में उपस्थित होकर हाजिरी देने का निर्देश दिया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

थानाध्यक्ष ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि होली के दौरान जबरन रंग लगाने, शराब के नशे में हंगामा करने, डीजे पर आपत्तिजनक या अश्लील गीत बजाने अथवा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर त्वरित और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की इस पहल से इलाके में हलचल जरूर है, लेकिन कई स्थानीय लोगों ने इसे सकारात्मक कदम बताया है। बुद्धिजीवियों का मानना है कि त्योहार खुशियों और भाईचारे का प्रतीक है, इसलिए पहले से सतर्कता बरतना जरूरी है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

बरारी थाना पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे होली को शांति और सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। प्रशासन का दावा है कि होली के दौरान गश्ती दल, क्विक रिस्पांस टीम और विशेष निगरानी व्यवस्था लगातार सक्रिय रहेगी, ताकि पूरे क्षेत्र में सुरक्षा और शांति सुनिश्चित की जा सके।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article