रूपसपुर पुल के नीचे जनता गैरेज में लगी आग, वृंदावन मैरेज हॉल का हिस्सा भी चपेट में

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना। राजधानी पटना के रूपसपुर पुल के नीचे स्थित जनता गैरेज में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पास स्थित वृंदावन मैरेज हॉल का एक हिस्सा भी इसकी चपेट में आ गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, आग सबसे पहले जनता गैरेज में लगी, जिसके बाद लपटें तेजी से फैलने लगीं। कुछ ही देर में आग ने आसपास के हिस्सों को भी प्रभावित करना शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने दमकल विभाग को जानकारी दी।

मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article