बोधगया में होली का अंतरराष्ट्रीय रंग, वियतनामी पर्यटकों ने स्थानीय लोगों संग खेली होली

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: बिहार के बोधगया में इस बार होली का उत्सव कुछ खास और यादगार बन गया। बुधवार को वियतनाम से आए पर्यटकों ने बकरौर गांव के स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रंगों का त्योहार बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया। इस दौरान विदेशी मेहमानों ने भारतीय परंपरा और संस्कृति के रंग में पूरी तरह खुद को रंग लिया।

जानकारी के अनुसार, वियतनाम से आए 16 सदस्यीय शिष्टमंडल ने बकरौर में ग्रामीणों के साथ जमकर होली खेली। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया। विदेशी मेहमानों के साथ स्थानीय लोगों ने भी इस पल को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

होली के पारंपरिक गीतों और ढोल-नगाड़ों की धुन पर विदेशी पर्यटक भी झूमते नजर आए। रंगों और संगीत के बीच उन्होंने भारतीय संस्कृति की जीवंत झलक का आनंद लिया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

स्थानीय लोगों का कहना है कि विदेशी मेहमानों के साथ होली मनाने का यह अनुभव बेहद खास रहा। इससे न केवल सांस्कृतिक मेलजोल बढ़ा, बल्कि भारत के त्योहारों की खुशबू विदेशों तक पहुंचने का संदेश भी गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article