महाशिवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर लघु सिंचाई विभाग में आज सामूहिक रूप से रुद्राभिषेक एवं महामृत्युंजय महायज्ञ का किया आयोजन

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

नालंदा-महाशिवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ गायत्री शक्तिपीठ सोहसराय 17 नंबर लघु सिंचाई विभाग में आज सामूहिक रूप से रुद्राभिषेक एवं महामृत्युंजय महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी परिजनों ने सामूहिक रूप से जलाभिषेक, दशा स्नान पूजा अर्चना एवं महामृत्युंजय मंत्र का सामूहिक जाप किया। रुद्राभिषेक की पूर्णाहुति महामृत्युंजय मंत्र आहुति के साथ में संपन्न हुआ। रुद्राभिषेक का कार्यक्रम शिव भोले भंडारी लाज रखो हमारी, जय महाकाल जय महाकाल गीत के साथ नीतू एवं रेनू देवी ने शुभारंभ किया। मिथिलेश कुमार विद्यार्थी ने कहा कि महाशिव- रात्रि पर्व एक महान उद्देश्य के लिए मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि शिव बैग का, त्याग का ,मुक्ति का और परोपकार का प्रतीक है । शिव को अपना मित्र , शिव से सच्चा प्यार कर लेने से अपने अंदर आनंद उत्पन्न होता है एवं प्रसन्नता होती है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article