NEWS PR डेस्क: केंद्रीय गृह राज्यमंत्री Nityanand Rai ने पूर्णिया के सांसद Pappu Yadav के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों को मिलाकर कोई केंद्र शासित प्रदेश बनाने की सरकार की कोई योजना नहीं है। उन्होंने इस संबंध में उठ रही अफवाहों को पूरी तरह से गलत बताया।
नित्यानंद राय ने कहा कि पप्पू यादव द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए यह बयान तथ्य पर आधारित नहीं हैं और लोगों को गुमराह करने के इरादे से फैलाए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की अफवाहों पर विश्वास नहीं किया जाना चाहिए।
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने पूर्णिया के सांसद के ट्वीट को भ्रामक बताते हुए कहा कि राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के बातों की कोई विश्वसनीयता नहीं है। मैं फिर से यह बताना चाहता हूं कि बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों को मिलाकर केंद्र शासित प्रदेश बनाने की कोई योजना नहीं है।
नित्यानंद राय ने जनता से अपील की कि वे किसी भी भ्रामक ट्वीट या सोशल मीडिया पोस्ट पर ध्यान न दें और केवल विश्वसनीय स्रोतों से ही जानकारी लें।