भागलपुर कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी होने वाले एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां तेज हो गई हैं इसी क्रम में अंग जनपद भारत के बैनर तले संगठन की ओर से डॉ. संजीव कुमार पोद्दार को एमएलसी प्रत्याशी के रूप में चुना गया है।
संगठन के कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन की घोषणा करते हुए कहा कि वे पूरी तरह डॉ. संजीव कुमार पोद्दार के साथ हैं अंग जनपद के कार्यकर्ता विशेष्यआर्य ने कहा कि डॉ. संजीव कुमार पोद्दार लगातार जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। बाढ़ के दौरान भी उन्होंने तन, मन और धन से पीड़ित लोगों की सेवा की उनके सामाजिक सरोकार और जनसमस्याओं के प्रति सक्रियता को देखते हुए संगठन को विश्वास है कि वह आगे चलकर एक अच्छे एमएलसी के रूप में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं
वहीं एमएलसी प्रत्याशी डॉ. संजीव कुमार पोद्दार ने कहा कि,
उनका उद्देश्य कोसी की धरती और यहां के लोगों के लिए समर्पित होकर काम करना है। उन्होंने कहा, “तन समर्पित, मन समर्पित और यह जीवन समर्पित, चाहता हूं कोसी की धरती तुझे कुछ और ही दूं डॉ. पोद्दार ने कहा कि यदि उन्हें कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की जनता का समर्थन मिलता है और वह चुनाव जीतकर सदन तक पहुंचते हैं, तो उनकी प्राथमिकताओं में वित्त रहित शिक्षकों के लिए मानदेय की व्यवस्था कराने का प्रयास शामिल होगा इसके साथ ही कोर्ट परिसर की समस्याओं
और वहां की व्यवस्था में सुधार के लिए भी आवाज उठाने की बात कही ,
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा, रोजगार, न्याय व्यवस्था और जनहित से जुड़े जितने भी मुद्दे सामने आएंगे, उनके समाधान के लिए वह लगातार प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वह जीत की माला पहनकर नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं की माला लेकर आगे बढ़ना चाहते हैं और हर समस्या के समाधान के लिए संघर्ष करेंगे।
भागलपूर से शयामानंद सिंह की रिपोर्ट ;–