कर्मचारियों की हड़ताल के बीच बिहार में 5 राजस्व अधिकारियों के इस्तीफे मंजूर

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: बिहार में राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की चल रही हड़ताल के बीच विभाग ने पांच अधिकारियों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार की ओर से जारी आधिकारिक पत्र में इसकी जानकारी दी गई। इस्तीफा देने वालों में तीन महिला और दो पुरुष अधिकारी शामिल हैं।

विभागीय जानकारी के अनुसार इन अधिकारियों के इस्तीफे संबंधित जिलाधिकारियों की अनुशंसा के आधार पर मंजूर किए गए हैं। जिन अधिकारियों के इस्तीफे स्वीकार किए गए हैं, उनमें अंशु कुमार, राजन कुमार, शिवांगी पांडेय, अंकिता वर्मा और स्मृति कुमारी शामिल हैं।

अधिकारिक आदेश के मुताबिक वैशाली जिले के गोरौल अंचल में तैनात रहे अंशु कुमार का इस्तीफा 19 दिसंबर 2025 से प्रभावी माना गया है। वहीं बिक्रमगंज में राजस्व अधिकारी रहे राजन कुमार का इस्तीफा 26 जून 2025 से प्रभावी रूप से स्वीकार किया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इसी तरह सारण जिले के परसा की राजस्व अधिकारी शिवांगी पांडेय का इस्तीफा 7 मई 2025 से प्रभावी माना गया है, जबकि रोहतास जिले के राजपुर अंचल की अंचल अधिकारी रहीं अंकिता वर्मा का इस्तीफा 27 अगस्त 2024 से स्वीकार किया गया है। इसके अलावा हाजीपुर सदर में तैनात राजस्व अधिकारी स्मृति कुमारी का इस्तीफा 20 अगस्त 2025 से प्रभावी माना गया है।

इस बीच राज्य में चल रही हड़ताल को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने हड़ताल पर गए अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल विशेष भूमि सर्वेक्षण और बंदोबस्त का कार्य किसी भी कीमत पर तय समय में पूरा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सरकार आवश्यक कदम उठाने के लिए तैयार है। राज्य सरकार का मानना है कि भूमि सर्वेक्षण और बंदोबस्त का काम पूरा होने से जमीन से जुड़े विवादों के समाधान और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article