जेल से रिहा होते ही लालू परिवार से मिले तेज प्रताप यादव, तेजस्वी संग मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क : करीब चार दिन बाद बेउर केंद्रीय कारा से रिहा हुए जेजेडी अध्यक्ष तेज प्रताप यादव मंगलवार शाम जेल से बाहर आए। रिहाई के बाद समर्थकों ने फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजद प्रत्याशी वीणा मानवी ने उन्हें खीर खिलाकर खुशी जाहिर की।

रिहाई के बाद सीधे पहुंचे परिवार के पास
जेल से बाहर निकलने के बाद तेज प्रताप यादव सीधे पटना के कौटिल्यनगर स्थित आवास पहुंचे, जहां उन्होंने अपने पिता लालू प्रसाद यादव, मां राबड़ी देवी और छोटे भाई तेजस्वी यादव से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव पहले से ही अपनी मां से मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों भाइयों की आमने-सामने मुलाकात हुई। परिवार के साथ कुछ समय बिताने के बाद देर रात तेज प्रताप अपने आवास लौट गए।
मुलाकात के निकाले जा रहे राजनीतिक मायने
तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव के रिश्तों को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार चर्चाएं होती रही हैं। ऐसे में जेल से रिहाई के तुरंत बाद दोनों भाइयों की मुलाकात को राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। तेज प्रताप कई बार सार्वजनिक मंचों पर खुद को ‘कृष्ण’ और तेजस्वी यादव को ‘अर्जुन’ बता चुके हैं। हालिया मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में दोनों भाइयों के रिश्तों को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, परिवार के बीच हुई बातचीत को लेकर राजद की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।
छात्र आंदोलन के दौरान हुई थी गिरफ्तारी
25 जुलाई की रात छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस ने तेज प्रताप यादव को हिरासत में लिया था। इसके बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में बेउर केंद्रीय कारा भेजने का आदेश दिया। उनकी गिरफ्तारी के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर राजनीतिक द्वेष से कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए आंदोलन को और तेज करने की बात कही थी। हालांकि, न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवार को तेज प्रताप यादव को जेल से रिहा कर दिया गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article