ऑर्केस्‍टा संचालिका की डरावनी साजिश, बच्चों को नेपाल भेजने से पहले पुलिस ने किया गिरफ्तार

Neha Nanhe
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क : सारण जिले के तरैया बाजार की एक स्कूल से दो नाबालिग छात्राओं का अपहरण कर उनके अभिभावकों को मोबाइल पर धमकी दी गई और उन्हें नेपाल में बेचने की साजिश रची गई। हालांकि, पुलिस ने इस मानव तस्करी की कोशिश को विफल करते हुए दोनों छात्राओं को सुरक्षित बचा लिया।

जानकारी के अनुसार, अपहृत छात्राओं में से एक चैनपुर खराटी गांव की रहने वाली थी। उसके पिता ने बुधवार, 11 मार्च को अपनी बेटी के स्कूल से घर न लौटने पर गुरुवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसी दिन, उन्हें मोबाइल फोन पर कॉल करके बेटी की हत्या की धमकी दी गई।

वहीं, उसी स्कूल की छठी कक्षा में पढ़ने वाली मुरलीपुर गांव की एक अन्य छात्रा को भी बुधवार को अपहरण कर लिया गया। उसके दादा ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई और उन्हें भी मोबाइल पर हत्या की धमकी मिली। दोनों धमकियां एक ही नंबर से की गई थीं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पुलिस ने अभिभावकों से मिली जानकारी और मोबाइल ट्रैकिंग के आधार पर आरोपियों का पता लगाया। छापेमारी में दोनों छात्राएं गोपालगंज जिले के लक्ष्मीगंज बाजार में स्थित एक ऑर्केस्ट्रा संचालक महिला के घर से बरामद हुईं।

पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला नाबालिगों को नेपाल में बेचने की योजना बना रही थी। महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है और माना जा रहा है कि वह किसी मानव तस्करी गिरोह का हिस्सा हो सकती है।

पुलिस की तत्परता और मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग ने इस गंभीर घटना को समय रहते रोक दिया और दोनों छात्राओं को सुरक्षित उनके परिवार के पास पहुंचाया गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article