बच्चों को जागरूक करने की पहल, शिक्षा और सुरक्षा को बताया उनका अधिकार; अधिकारों के प्रति किया जागरूक !

Muskan Gupta

पश्चिम चंपारण जिले के बगहा से जहां बच्चों को बताया, शिक्षा और सुरक्षा पर है उनका अधिकार
बगहा बच्चों को कानूनी अधिकारों, बाल सुरक्षा और शिक्षा के महत्व से जागरूक करने के उद्देश्य से बनकटवा स्थित सिटी मोंटेसरी पब्लिक स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर अनुमंडल विधिक सेवा समिति, बगहा की ओर से आयोजित शिविर में न्यायाधीश सुशील कुमार सिंह ने बच्चों को उनके मौलिक एवं कानूनी अधिकारों की जानकारी दी।


उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, सुरक्षित वातावरण और विकास के समान अवसर मिलना चाहिए। बच्चों को बाल श्रम, बाल शोषण, बाल विवाह और साइबर अपराध के प्रति जागरूक करते हुए अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की गई।


‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ अभियान के तहत पोस्टर-बैनर से बच्चों को जागरूक किया गया। साथ ही साइबर अपराध के लिए 1930, निःशुल्क कानूनी सहायता के लिए 15100 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी गई।


कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य सीमा स्वधा, प्रबंध निदेशक सौरभ के. स्वतंत्र और निदेशक प्रमोद गुप्ता ने न्यायिक अधिकारी को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मौके पर शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट ;-

Share This Article