PMGSY के 25 साल पूरे, 10 मई को शिवराज सिंह चौहान करेंगे PMGSY-IV का शुभारंभ

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: नई दिल्ली, 9 मई 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ग्रामीण भारत की तस्वीर बदलने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) अपने 25 वर्ष पूरे करने जा रही है। इस अवसर पर 10 मई को मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के भेरूंदा में PMGSY की रजत जयंती समारोह का आयोजन होगा, जहां से PMGSY-IV का राष्ट्रीय शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल होंगे।

इस मौके पर ग्रामीण कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने के लिए बड़े पैमाने पर नई परियोजनाओं और वित्तीय आवंटन की घोषणा की जाएगी। PMGSY-IV के तहत मध्य प्रदेश को 2,117 किलोमीटर लंबी 973 नई सड़कों और 987 बसावटों को जोड़ने की स्वीकृति दी जाएगी। इसके साथ ही PM-JANMAN योजना के अंतर्गत 384 किलोमीटर से अधिक सड़क परियोजनाओं का आवंटन किया जाएगा, जिससे 168 पिछड़ी बसावटों को सीधा लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान शिवराज सिंह चौहान वर्ष 2026-27 के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कुल 18,907 करोड़ रुपये के सांकेतिक आवंटन की घोषणा करेंगे। इसमें मध्य प्रदेश के लिए 830 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। सरकार का मानना है कि यह निवेश ग्रामीण संपर्क, कृषि विपणन, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों को नई मजबूती देगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

10 मई को दोपहर 12 बजे शुरू होने वाले इस समारोह में केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं संचार राज्य मंत्री चंद्रशेखर पेम्मासानी, केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान, मध्य प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल सहित कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।

सरकार के अनुसार PMGSY केवल सड़क निर्माण की योजना नहीं, बल्कि गांवों को शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार और रोजगार से जोड़ने का माध्यम बन चुकी है। PMGSY-IV के शुभारंभ को ग्रामीण भारत के विकास और सामाजिक समावेशन की दिशा में एक बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article