दरभंगा प्रमंडल में शिक्षा योजनाओं की समीक्षा, रसोइयों के मानदेय और विद्यालय सुविधाओं पर आयुक्त सख्त

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: दरभंगा, 13 मार्च 2026। दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त श्री हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रमंडलीय सभागार, दरभंगा में शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले जिलों के जिला शिक्षा विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान आयुक्त ने विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों के मानदेय भुगतान की स्थिति की समीक्षा करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी रसोइयों को समय पर मानदेय का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी परिस्थिति में मानदेय भुगतान में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए।

आयुक्त ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था और आधारभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने, विद्यालय परिसर की चारदीवारी सुदृढ़ रखने तथा सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय स्थिति में रखने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही छात्राओं को सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बैठक में शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर भी आयुक्त ने जानकारी प्राप्त की और कहा कि सभी शिक्षक नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित रहकर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करें। उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि विद्यालयों में शौचालय, बेंच-डेस्क, पंखा और स्मार्ट टीवी जैसी आवश्यक सुविधाओं की स्थिति की जांच कर विस्तृत प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जाए।

इसके अतिरिक्त जर्जर विद्यालय भवनों की स्थिति का सर्वेक्षण कर रिपोर्ट तैयार करने तथा आवश्यकता अनुसार मरम्मत या पुनर्निर्माण की कार्रवाई सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया। आयुक्त ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को अपने-अपने जिलों में कम से कम 10 विद्यालयों तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने को कहा।

उन्होंने विद्यालय भवनों के रंग-रोगन, सभी स्कूलों में चारदीवारी निर्माण तथा भूमिहीन विद्यालयों के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हित कर उपलब्ध कराने की दिशा में कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कर शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

बैठक में उप निदेशक (शिक्षा), क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी श्री आकाश ऐश्वर्य सहित दरभंगा प्रमंडल के विभिन्न विभागों के संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article