NEWS PR डेस्क: भागलपुर: भरत तिवारी की कथित पुलिस एनकाउंटर के बाद हुई मौत के मामले में भागलपुर में निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी आवाज बुलंद की।

कैंडल मार्च शहर के घंटाघर चौक से शुरू होकर स्टेशन चौक तक निकाला गया। मार्च में शामिल लोगों के हाथों में मोमबत्तियां थीं और वे न्याय की मांग से जुड़े संदेशों के साथ आगे बढ़ रहे थे। पूरे आयोजन के दौरान प्रदर्शन शांतिपूर्ण और अनुशासित रहा।
देश की कानून और न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उन्हें देश की कानून और न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। उनका कहना था कि भरत तिवारी मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाए तथा यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाए।
कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने सरकार से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की मांग की। उनका कहना था कि न्याय मिलने तक वे लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से अपनी आवाज उठाते रहेंगे।
बड़ी संख्या में युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल रहे
इस कैंडल मार्च में शुभम तिवारी, नितेश चौबे, भास्कर तिवारी, नीरज चौधरी, अभिषेक रॉय समेत बड़ी संख्या में युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक स्वर में भरत तिवारी मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग दोहराई। भागलपुर से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट
