बिहार में LPG की कोई कमी नहीं:राज्य व जिला स्तर पर कंट्रोल रूम सक्रिय, मंत्री लेशी सिंह ने दी जानकारी

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: बिहार में घरेलू गैस सिलेंडर की कमी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेशी सिंह ने स्पष्ट किया है कि राज्य में एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों या भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें।

मंत्री लेशी सिंह ने मंगलवार को विभाग में स्थापित राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया। यह कंट्रोल रूम एलपीजी आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए बनाया गया है। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए यह नियंत्रण कक्ष प्रतिदिन सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक कार्यरत रहेगा। साथ ही, 0612-2233050 नंबर पर अब पांच हंटिंग लाइन की सुविधा भी शुरू कर दी गई है, जिससे अधिक कॉल्स को आसानी से रिसीव किया जा सकेगा।

मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि राज्य के सभी जिलों में भी जिला स्तरीय कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिए गए हैं, जहां उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इन नंबरों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इस मौके पर विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने कहा कि राज्य में घरेलू गैस का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है। उन्होंने बताया कि कालाबाजारी रोकने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए हैं।

सचिव ने यह भी कहा कि अस्पतालों और शिक्षण संस्थानों को प्राथमिकता के आधार पर गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही पेट्रोल और डीजल का भी पर्याप्त स्टॉक राज्य में उपलब्ध है।

विभाग के अनुसार, शहरी क्षेत्रों में उपभोक्ता अंतिम डिलीवरी के 25 दिनों बाद और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिनों बाद गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं।

सरकार ने आमजनों से अपील की है कि वे संयम बनाए रखें और किसी भी समस्या की स्थिति में सीधे कंट्रोल रूम से संपर्क करें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article