समृद्धि यात्रा के तहत कल गया जी पहुंचेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, देंगे 400 करोड़ की सौगात

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: गया जी: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तहत कल गया जिले के टनकुप्पा प्रखंड स्थित मायापुर गांव का दौरा करेंगे। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया है।

जदयू नेताओं के अनुसार, इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री गया जिलेवासियों को करीब 400 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देंगे। साथ ही कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया जाएगा। टनकुप्पा में निर्मित कृषि से संबंधित भवन का उद्घाटन इस कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण होगा।

इसके अलावा मुख्यमंत्री जिले में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा भी करेंगे और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। समृद्धि यात्रा के तहत यह दौरा विकास कार्यों की प्रगति का आकलन करने और नई योजनाओं को गति देने के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और वे कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article