NEWS PR डेस्क: बिहार: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। पार्टी नेतृत्व ने शांभवी चौधरी को छात्र प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देश पर की गई है।
इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल खालिक द्वारा 20 मार्च 2026 को आधिकारिक पत्र जारी किया गया। पत्र में शांभवी चौधरी की शैक्षणिक योग्यता, प्रभावशाली वक्तृत्व कला और युवा नेतृत्व क्षमता को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपने की बात कही गई है।
पार्टी ने उम्मीद जताई है कि शांभवी चौधरी के नेतृत्व में छात्र प्रकोष्ठ की गतिविधियों में नई ऊर्जा आएगी। साथ ही वे छात्रों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ते हुए शैक्षणिक संस्थानों में बेहतर समन्वय स्थापित करेंगी।
पत्र में यह भी कहा गया है कि शांभवी चौधरी संगठन को मजबूत करने और उसके विस्तार में अहम भूमिका निभाएंगी। पार्टी को भरोसा है कि वे छात्र हितों की रक्षा और उनके उत्थान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगी।
इस नियुक्ति को पार्टी द्वारा युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इससे पार्टी को युवाओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने में मदद मिल सकती है।