NEWS PR डेस्क: पटना: बिहार समेत पूरे देश में ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह इस्लाम धर्म का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है, जो रमजान के महीने के खत्म होने पर मनाया जाता है। इस मौके पर पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन के CMD संजीव श्रीवास्तव ने पवित्र त्योहार ईद के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने अपने संदेश में कहा कि ईद का पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का प्रतीक है, जो समाज में एकता और सौहार्द को मजबूत करता है। संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि इस पावन अवसर पर हमें सभी भेदभाव भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा करनी चाहिए। आज के दौर में जब समाज कई चुनौतियों का सामना कर रहा है, ऐसे में ईद जैसे त्योहार हमें एकजुट रहने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस पर्व को शांति, सादगी और आपसी सम्मान के साथ मनाएं।
अंत में उन्होंने सभी देशवासियों के अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ईद का यह पर्व हर घर में खुशियां लेकर आए और देश में अमन-चैन कायम रहे।