AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मोदी सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर, भ्रष्टाचारियों पर कोई कार्रवाई नहीं होती: मुकेश सहनी

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

NEWS PR डेस्क: पटना, 21 मार्च। विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने जदयू के कार्यकर्ताओं के निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग को लेकर कहा कि अगर निशांत मुख्यमंत्री बनते हैं तो हमारी शुभकामनाएं हैं।

उन्होंने हालांकि यह भी कि भाजपा को अगर निशांत को ही सीएम बनाना था तो नीतीश कुमार को जबरदस्ती राज्यसभा भेजकर क्यों हटाती? जदयू के कार्यकर्ता ऐसा कहकर जनता के बीच भ्रम फैला रहे हैं।

उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि निशांत कुमार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र हैं और राजनीति में आए हैं। अब वे क्या बनेंगे और जदयू उन्हें क्या बनाएगी, यह तो जदयू का काम है, इससे हम लोगों को कोई लेना-देना नहीं है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इधर, विक्रमशिला पुल को लेकर पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा कि मोदी जी की सरकार है और भ्रष्टाचार चरम पर है। पहले भी कई पुल के क्षतिग्रस्त होने, टूटने की घटनाएं हुई हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि काम करने वाले उनके दोस्त, यार हैं जो काम कर रहे हैं। जब ऐसे लोगों पर कार्रवाई होगी तब ही लोगों में डर पैदा होगा।

वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी ने महंगाई को लेकर कहा कि सरकार की पॉलिसी ही गलत है तो महंगाई बढ़ेगी ही। महंगाई तो बढ़ना ही है। पिछले 11 साल से आत्मनिर्भर देश बनाने की बात कही जा रही है लेकिन कुछ काम हो नहीं रहा है। जब दूसरे पर आश्रित हैं तो ऐसा तो होगा ही। पड़ोसी देशों के साथ और अन्य देशों से संबंध अच्छे रहते तो इसका लाभ देश को मिलता।