मुंगेर के DSP ने दिखाई इंसानियत ;गरीब बच्ची का कराया प्राइवेट स्कूल में एडमिशन और उठाया पढ़ाई का पूरा जिम्मा

Neha Nanhe
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क : बिहार के मुंगेर में ट्रैफिक डीएसपी प्रभात रंजन ने एक सराहनीय कदम उठाते हुए झोपड़पट्टी में रहने वाली मजदूर श्रवण मंडल की बेटी गुंजा कुमारी को निजी स्कूल में दाखिला दिलाया। साथ ही उन्होंने बच्ची की पूरी शिक्षा का खर्च उठाने का भी फैसला किया है, जिससे परिवार को बड़ी राहत मिली है।

ईद की छुट्टी के बावजूद डीएसपी प्रभात रंजन ने कोणार्क मोड़ स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल के प्राचार्य से अनुरोध कर स्कूल खुलवाया और बच्ची का नामांकन कराया। उन्होंने नामांकन शुल्क स्वयं जमा किया और बच्ची को स्कूल बैग, पानी की बोतल, किताबें और अन्य जरूरी सामग्री भी उपलब्ध कराई।

इसके साथ ही डीएसपी ने स्कूल के प्रधानाध्यापक को अपना संपर्क नंबर देते हुए कहा कि बच्ची की फीस की जानकारी उन्हें सीधे दी जाए, ताकि पढ़ाई में किसी तरह की बाधा न आए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

यह प्रेरणादायक पहल तब शुरू हुई जब शुक्रवार को डीएसपी वाहन जांच के दौरान सड़क किनारे अपनी मां के साथ खड़ी गुंजा से मिले। बच्ची वर्दी देखकर भी नहीं डरी, बल्कि लगातार उन्हें देखती रही। इस दौरान उन्होंने बच्ची को बिस्किट दिया और उससे पढ़ाई के बारे में पूछा, लेकिन बच्ची ने नकारात्मक जवाब दिया।

बच्ची की मां दुर्गा देवी से बातचीत के दौरान डीएसपी को पता चला कि वे अपनी बेटी को पढ़ाना चाहती हैं। इसके बाद उन्होंने तुरंत गुंजा की शिक्षा का जिम्मा लेने का फैसला किया और अगले ही दिन उसका स्कूल में दाखिला करवा दिया।

बच्ची की मां इस पहल से बेहद खुश नजर आईं। डीएसपी प्रभात रंजन ने आश्वासन दिया है कि जब तक गुंजा पढ़ाई करेगी, उसकी पूरी शिक्षा का खर्च वे स्वयं वहन करेंगे। यह कदम न सिर्फ एक बच्ची के भविष्य को संवारने वाला है, बल्कि समाज के लिए एक प्रेरणा भी बन गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article