पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस में तकनीकी खराबी, पहिए से धुआं निकलने पर मचा हड़कंप

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना/गया, 22 मार्च। पटना से रांची जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस में रविवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक कोच के पहिए से अचानक धुआं और चिंगारी निकलने लगी। घटना गया स्टेशन से ट्रेन खुलने के कुछ ही देर बाद बंधुआ स्टेशन के समीप हुई।

अचानक धुआं देख यात्रियों में मची भगदड़

सुबह करीब 10 बजे के आसपास यात्रियों ने कोच के पहिए से धुआं उठता देखा, जिसके बाद ट्रेन में हड़कंप मच गया। जैसे ही ट्रेन रोकी गई, कई यात्री घबराकर अपने-अपने डिब्बों से बाहर निकल गए। स्थिति कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गई।

लोको पायलट की सूझबूझ से टली बड़ी घटना

स्थिति को भांपते हुए लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन को रोक दिया, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका टल गई। मौके पर मौजूद आरपीएफ जवानों ने यात्रियों को शांत कराया और सुरक्षा व्यवस्था संभाली।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

अग्निशमन यंत्र से बुझाया गया धुआं

ट्रेन के टीटी द्वारा तत्काल अग्निशमन यंत्र का इस्तेमाल कर पहिए से निकल रहे धुएं को नियंत्रित किया गया। अधिकारियों के अनुसार, ब्रेकवैन से तीसरे कोच के पहिए में यह समस्या सामने आई थी।

ब्रेक बाइंडिंग बनी वजह

रेल ट्रैफिक अधिकारी नीरज सिंह ने बताया कि यह मामला ‘ब्रेक बाइंडिंग’ का है। उन्होंने कहा कि ब्रेक सिस्टम में लगे रबर युक्त उपकरण के लगातार घर्षण से पहिए में अत्यधिक गर्मी पैदा हो जाती है, जिससे कभी-कभी धुआं या आग जैसी स्थिति बन जाती है।

30 मिनट बाद ट्रेन रवाना

तकनीकी जांच और स्थिति सामान्य होने के बाद करीब 30 मिनट तक रुकी रहने के बाद जनशताब्दी एक्सप्रेस को सुरक्षित रांची के लिए रवाना कर दिया गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article