पटना विश्वविद्यालय को मिला नया शैक्षणिक और प्रशासनिक भवन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 30 मार्च 2026। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को पटना विश्वविद्यालय में 147.29 करोड़ रुपये की लागत से बने नवनिर्मित प्रशासनिक भवन और शैक्षणिक भवन (कला संकाय) का उद्घाटन किया। उन्होंने शिलापट्ट का अनावरण कर फीता काटा और इसके बाद पूरे भवन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि विश्वविद्यालय के शैक्षणिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा और प्रशासनिक कार्यों का संचालन अधिक सुव्यवस्थित ढंग से हो सकेगा। उन्होंने कहा कि इससे छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल और आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, जो उनके भविष्य के लिए काफी उपयोगी साबित होंगी।

इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, उच्च शिक्षा मंत्री सुनील कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। पटना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजय कुमार सिंह, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम., वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा समेत अन्य अधिकारी, शिक्षक और छात्र भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

सरकार का मानना है कि इस तरह के बुनियादी ढांचे के विकास से राज्य में उच्च शिक्षा को नई दिशा मिलेगी और विश्वविद्यालयों की कार्यक्षमता में भी उल्लेखनीय सुधार होगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article