पटना में करोड़ों की चोरी का खुलासा, चार शातिर अपराधी गिरफ्तार

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 02 अप्रैल। बिहार की राजधानी पटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। कई बड़ी वारदातों को अंजाम देने वाले चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि इस नेटवर्क से जुड़े एक दर्जन से अधिक अन्य संदिग्धों की पहचान कर ली गई है।

पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे

सिटी एसपी (पूर्वी) परिचय कुमार के मुताबिक, यह गिरोह बेहद सुनियोजित तरीके से घरों में घुसकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। हैरानी की बात यह है कि वारदात के बाद आरोपी मंदिर जाकर मत्था टेकते थे और फिर चोरी के पैसों को उड़ाने के लिए कोलकाता के डांस बार में मौज-मस्ती करते थे।

लाखों के गहने बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से 40 लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान बरामद किया है। मामले में एक ज्वेलरी शॉप के मालिक को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से भारी मात्रा में सोने के गहने मिले हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पहले से आपराधिक इतिहास

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार सभी आरोपी पहले भी जेल जा चुके हैं और इनका आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। शुरुआती जांच के अनुसार, यह गिरोह करोड़ों रुपये की चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है।

आगे की कार्रवाई जारी

फिलहाल पटना पुलिस सभी आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी भी हो सकती है और कई अन्य चोरी की घटनाओं का भी खुलासा होने की उम्मीद है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article