तेजस्वी और राहुल गांधी पर संतोष सुमन का निशाना, बोले-देश और बिहार की प्रगति से व्यथित होकर फैला रहे भ्रम

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 2 अप्रैल। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन ने विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि कुछ नेता देश और बिहार की प्रगति से व्यथित होकर भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने तेजस्वी यादव के बिहार को लेकर दिए जा रहे बयानों और राहुल गांधी द्वारा विदेश में भारत पर की गई टिप्पणियों को गैर-जिम्मेदाराना करार दिया।

डॉ. सुमन ने कहा कि आज भारत वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है और विकास की नई गाथा लिख रहा है। देश में आधारभूत संरचना का तेजी से विस्तार हो रहा है और आम लोगों के जीवन स्तर में सुधार देखा जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि बिहार भी शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक असफलताओं के कारण कुछ नेता कुंठा का शिकार हो गए हैं और अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए देश और बिहार की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। यह राजनीति न तो जनहित में है और न ही लोकतंत्र की गरिमा के अनुरूप है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

सुमन ने आगे कहा कि जब जनता बार-बार किसी नेतृत्व को नकार देती है, तो उन्हें आत्ममंथन करना चाहिए, लेकिन इसके बजाय नकारात्मक बयानबाजी करना उनकी सोच को दर्शाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि देश और बिहार की जागरूक जनता ऐसे प्रयासों को समझती है और समय आने पर लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article