महुआ के चेहराकलां में ‘जनता दरबार’: मंत्री संजय सिंह ने सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: महुआ (वैशाली), 4 अप्रैल। महुआ विधानसभा क्षेत्र के चेहराकलां प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को ‘जनता दरबार’ का आयोजन किया गया, जिसमें PHED मंत्री श्री संजय सिंह ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतें मंत्री के समक्ष रखीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मंत्री संजय सिंह ने प्रत्येक मामले को गंभीरता से सुना और मौके पर मौजूद अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन के लिए सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

जनता दरबार में अनुमंडल पदाधिकारी (SDM), प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), अंचल अधिकारी (CO) सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कई मामलों में मौके पर ही कार्रवाई शुरू कर दी गई, जिससे लोगों को तुरंत राहत मिलने की उम्मीद जगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कार्यक्रम के बाद स्थानीय लोगों में संतोष और विश्वास का माहौल देखने को मिला। लोगों ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से उनकी समस्याएं सीधे प्रशासन तक पहुंचती हैं और समाधान की प्रक्रिया तेज होती है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article