मुख्यमंत्री ने विधान परिषद् अतिथि निवास का किया शुभारंभ, पुस्तकालय और सामुदायिक केंद्र का भी किया उद्घाटन

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 06 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को विधायक आवासन योजना के तहत निर्मित विधान परिषद् अतिथि निवास का शिलापट्ट अनावरण एवं फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कैंटीन एवं पुस्तकालय भवन के साथ-साथ सामुदायिक केंद्र का भी उद्घाटन किया।

शुभारंभ के बाद मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित अतिथि निवास का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं व व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने भवन के प्रथम तल से लेकर छत तक का जायजा लेते हुए निर्माण कार्य की सराहना की और कहा कि यह अतिथि निवास विधान परिषद् के सदस्यों के लिए काफी उपयोगी साबित होगा।

आधुनिक सुविधाओं से लैस है अतिथि निवास

विधान परिषद् अतिथि निवास पांच मंजिला आधुनिक भवन है, जिसमें बेसमेंट, भूतल और चार मंजिलें शामिल हैं। इसमें कुल 30 सुईट रूम बनाए गए हैं, जिनमें ड्राइंग रूम, किचेन और शौचालय सहित विश्राम कक्ष की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा चार लॉन्ज और एक सुरक्षा लॉन्ज भी बनाया गया है। भवन में आठ व्यक्तियों की क्षमता वाला लिफ्ट भी स्थापित किया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कैंटीन और पुस्तकालय की भी बेहतर व्यवस्था

दो मंजिला कैंटीन एवं पुस्तकालय भवन में आधुनिक सुविधाओं के साथ भोजन और अध्ययन की व्यवस्था की गई है। कैंटीन में डायनिंग हॉल, किचेन, पेंट्री, स्टोर और रेस्ट रूम की सुविधा है, जबकि पुस्तकालय में रीडिंग हॉल, कार्यालय कक्ष और स्टोर बनाए गए हैं।

सामुदायिक केंद्र से बढ़ेगी सुविधा

सामुदायिक केंद्र भी दो मंजिला है, जिसमें बड़े हॉल, किचेन, स्टोर और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन में सहूलियत होगी। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा सहित कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article