भागलपुर में नशा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 6.120 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: भागलपुर, 13 मार्च। भागलपुर में नशा कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने छापेमारी कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 6.120 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव के निर्देश पर जिले में अवैध शराब, हथियार और मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत मंसरपुर स्थित एक घर में पुलिस टीम ने छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस को देखकर दो संदिग्ध मौके से भागने लगे, लेकिन सशस्त्र बल की मदद से उन्हें खदेड़कर पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कंचन कुमारी और अमन राज के रूप में हुई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पुलिस ने आरोपियों के पास से 6.120 किलो गांजा, एक मोबाइल फोन और 300 रुपये नकद बरामद किए हैं। इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने प्रेस वार्ता के दौरान इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article