बाबा साहब अम्बेडकर जयंती पर पटना में राजकीय समारोह, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 14 अप्रैल 2026। भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को राजधानी पटना में राजकीय स्तर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। पटना हाई कोर्ट के समीप आयोजित इस समारोह में बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाबा साहब की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा सहित कई मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने बाबा साहब के विचारों को याद करते हुए सामाजिक न्याय और समानता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

समारोह के दौरान सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने आरती-पूजन, भजन, बिहार गीत और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर वातावरण को श्रद्धामय बना दिया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इस मौके पर उपस्थित नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने बाबा साहब के संविधान निर्माण में योगदान और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए उनके संघर्ष को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article