पटना में SVU की बड़ी कार्रवाई: एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी, करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

Major SVU action in Patna

Neha Nanhe
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने नगर विकास एवं आवास विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राजीव कुमार के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। उन पर आय से अधिक 1 करोड़ 10 लाख 24 हजार 271 रुपये की संपत्ति अर्जित करने का आरोप है, जिसके तहत उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
सुबह-सुबह छापेमारी, 8 सदस्यीय टीम सक्रिय
आज सुबह करीब 7:30 बजे एसवीयू की 8 सदस्यीय टीम ने एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी शुरू की। यह कार्रवाई डीएसपी चंद्र भूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में की जा रही है। टीम सबसे पहले पटना के रामनगरी स्थित सुमित चंद्र गृहम अपार्टमेंट पहुंची, जहां राजीव कुमार अपने परिवार के साथ रहते हैं। फ्लैट नंबर B-202 में गहन तलाशी अभियान जारी है।
तीन ठिकानों पर एक साथ दबिश
एसवीयू की कार्रवाई एक साथ तीन लोकेशनों पर जारी है। रामनगरी स्थित सुमित गृहम अपार्टमेंट (वेस्ट ब्लॉक),दानापुर के सगुना-खगौल रोड पर स्थित लैंडमार्क गोल्ड अपार्टमेंट (फ्लैट नंबर 807),पंत भवन के छठे फ्लोर पर स्थित सरकारी कार्यालय। वहीं दानापुर स्थित लैंडमार्क गोल्ड अपार्टमेंट का फ्लैट फिलहाल बंद पाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यहां एक सेना अधिकारी किराए पर रहते हैं। एसवीयू की टीम उस किरायेदार की पहचान और जानकारी जुटाने में लगी हुई है, ताकि जांच को आगे बढ़ाया जा सके। साथ ही छापेमारी के दौरान एसवीयू की टीम संपत्ति से जुड़े कागजात, बैंक डिटेल्स और निवेश के रिकॉर्ड खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article