आज के राशिफल में जाने ग्रहों का दशा और दिशा इस राशिफल वालों का होगा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- सूर्य वृषभ राशि में। मिथुन राशि में बुध और गुरु। मंगल, केतु सिंह राशि में। चंद्रमा नीच के होकर वृश्चिक राशि में। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

मेष राशि- किसी भी तरह का कोई रिस्क न लें, खासतौर पर शारीरिक रिस्क। प्रेम-संतान करीब-करीब ठीक है। व्यापार भी ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। धन का आवक बढ़ेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा। आनंददायक जीवन गुजारेंगे। लाल वस्तु का दान करें।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मिथुन राशि- शत्रु परास्त होंगे। कार्यों विघ्न-बाधा के साथ संपन्न होंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान का भरपूर सहयोग रहेगा। व्यापार भी आपका अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- गृह कलह के संकेत हैं। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होने के बावजूद भी घरेलू सुख बाधित रहेगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- पराक्रम रंग लाएगा। अगर आपने कुछ सोचा है तो उसे पूरा करें। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। पीली वस्तु पास रखें।

तुला राशि- कुटुंब में वृद्धि। धन का आवक बढ़ेगा। निवेश मत करिए। जुबान पर काबू रखिए। कुटुंबों में वृद्धि होगी लेकिन वाणी के कारण कमी आ जाएगी। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ रहेगा।

धनु राशि- अज्ञात भय सताएगा। खर्च की अधिकता रहेगी। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा मिल सकता है। बाकी प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- धन का आवक बढ़ेगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। नए स्रोत से भी रुपए-पैसे आएंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा रहेगा। शिव जी का जलाभिषेक करना शुभ रहेगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article